उत्तरप्रदेशदेश-विदेशबड़ी खबर

मजदूर के खाते में अचानक आ गए 2 अरब 21 करोड़ रुपये, IT का नोटिस मिला तो उड़े होश

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। यहां एक मजदूर रातोंरात अरबपति बन गया। उसके खाते में 2 अरब 21 करोड़ से ज्यादा रुपये आ गए। बैंक खाते में इतनी रकम देखकर मजदूर की आंखें फटी रह गईं, लेकिन अब ये रकम उसके लिए मुसीबत का बन गई है। उसके घर IT का नोटिस पहुंच गया।

20 अक्टूबर तक IT विभाग में हाजिर होने का आदेश
दरअसल, पूरा मामला बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव का है। जब शिवप्रसाद निषाद के घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा तो हड़कंप मच गया। शिवप्रसाद दिल्ली में पत्थर घिसाई का काम करता है। एक मजदूर के घर आयकर विभाग के नोटिस पहुंचने से परिवार सकते में आ गया, क्योंकि नोटिस में शिवप्रसाद के बैंक खाते से 221 करोड़ रुपये का लेनदेन दिखाया गया है। साथ ही उसे 20 अक्टूबर तक सभी दस्तावेज लेकर हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

2019 में गुम हो गया था पैन कार्ड
अब शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके खाते में इतने पैसे कैसे आ गए। वो काम छोड़कर दिल्ली से यूपी लौट आया है। शिवप्रसाद ने आशंका जताई है कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था। उसकी मदद से ही किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से बैंक खाता खोल लिया और ये कांड कर दिया।

डाक द्वारा घर पर जो नोटिस आया है उसमें बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये कैश जमा होने की बात है। 4 लाख 58 हजार 715 रुपये टीडीएस कटने की भी बात लिखी हुई है। फिलहाल, अरबों रुपये के ट्रांजेक्शन को लेकर आयकर और पुलिस विभाग दोनों एक्टिव हो गए हैं। दोनों ही विभागों ने अपने-अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि खाते में ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैंक और आयकर विभाग संपर्क में है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button