उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

इन मासूमों को नहीं पता कि पापा वैष्णो देवी के दर्शन के बाद अब दर्शन नहीं देंगे

सहारनपुन। माता वैष्‍णो देवी मंदिर भवन में शनिवार की तड़के मची भगदड़ में सहारनपुर के भी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के खबर के बाद से स्‍वजन बेहाल हैं। दो युवकों के स्‍वजन कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे में मारे गए एक युवक विनीत की पहली पत्नी से एक तीन साल का बेटा है। विनती का पहली पत्‍नी से तलाक हो चुका है। वर्तमान में विनीत की पत्नी मायके में है। उसकी अभी तक कोई संतान नहीं है। हादसे की खबर से उसका हाल बेहाल है। मृतक विनीत के बडे भाई बिपिन की भी करीब चार साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है।

पिता अब नहीं आएंगे लौटकर
मृतक धर्मवीर विगत करीब पंद्रह वर्ष से लगातार धार्मिक यात्राएं कर रहा था। परिजनों से आख़िरी बार उनकी बात बृहस्पतिवार को हुई थी, जब वह चंडीगढ़ में थे। गांव में हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक धर्मवीर के घर में माता-पिता व पत्नी के अलावा नौ और सात वर्ष के दो बेटे हैं। धर्मवीर के दोनों पुत्रों को पता नहींं कि पापा अब कभी दर्शन नहीं देंगे।

Related Articles

Back to top button