उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

अखिलेश मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे विस चुनाव

लखनऊ। अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का अखाड़ा अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर के सदर तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव का चुनावी अखाड़ा तय कर दिया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पाटी की परंपरागत सीट मैनपुरी के करहल से ही चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी को हमेशा से समर्थन मिलता रहा है। यहां घर बैठकर भी अखिलेश चुनाव लड़ सकते हैं। यह उनके लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही चुनाव लड़ने का ऐलान करूंगा।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लडऩे की पुष्टि की। अखिलेश यादव ने कहा था कि हम तो सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होना है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button