
जौलीग्रांट, 26 मार्च। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया. इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा. देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर सीएम धामी ने खुशी जताई है. एलाइंस एयर की ओर से आज बृहस्पतिवार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने एलायंस एयर की उड़ान में सवार यात्रियों से मुलाकात की।
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई एयलाइंस एयर द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा देहरादून से पिथौरागढ़ जाने के लिए लगभग 15 घण्टे का समय लगता था, तो वहीं अब यह दूरी मात्र एक घण्टे में तय कर सकेंगे. हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत कुछ अन्य जिलों को भी आपस में जोड़ने को तैयारी की जा रही है। देहरादून से नैनी सैनी हवाई अड्डे के लिए 42 सीट विमान उड़ान भरेगा। इससे पिथौरागढ़ का 12-14 घंटे का सफर मात्र एक घंटे में पूरा होगा।
सीमांत क्षेत्रों को नई उड़ान देने की दिशा में आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा (42 सीटर) का शुभारम्भ क्षेत्रीय विकास, पर्यटन विस्तार और स्थानीय जनमानस की सुविधा को नई गति देगा. सीएम धामी ने कहा हमारी डबल इंजन सरकार के पिछले 4 वर्षों में उत्तराखंड में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 तथा हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है. यह हमारे सुदृढ़ एविएशन इकोसिस्टम का परिणाम है कि राज्य को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.



