उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन मरम्मत कार्य के चलते 30 मार्च से पांच अप्रैल तक बंद

नई टिहरी, 26 मार्च। टिहरी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुरकंडा देवी मंदिर की रोपवे सेवा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक एक सप्ताह के लिए वार्षिक मरम्मत और नई रोप इंस्टॉलेशन के चलते पूरी तरह से बंद रहेगी।
आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के लिए लिया गया फैसला
यह जानकारी देते हुए सुरकंडा रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि उक्त अवधि में रोपवे पर आवश्यक मरम्मत के साथ ही तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। ऐसे में रोपवे सेवा बंद रहने के कारण इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों को करीब डेढ़ किमी का पैदल सफर कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक करना पड़ेगा। बिजल्वाण ने बताया कि रोपवे सेवा संचालन के बाद से सुरकंडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में दो से तीन गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।
डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ेंगे भक्त
इस दौरान रोपवे बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक लगभग डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल तय करनी होगी। सामान्य दिनों में इस रोपवे के माध्यम से 5-10 मिनट में मंदिर पहुंचा जा सकता है, जबकि पैदल डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है।

Related Articles

Back to top button