‘हेलो Guys, स्वस्थ रहें-मस्त रहें’…9 साल की ‘चुलबुली’ प्रभा रावत सोशल मीडिया पर वायरल

यमकेश्वर। सोशल मीडिया पहाड़ में छिपी प्रतिभाओं को दुनिया के सामने ला रहा है. सोशल मीडिया के जरिये ही उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों के कई युवाओं को पहचान मिली है. जिसमें कई नाम हैं, इन सभी को उत्तराखंड का बड़ा कंटेट क्रिएटर्स माना जाता है. इसी कड़ी में अब प्रभा रावत का नाम भी जुड़ गया है.
पौड़ी गढ़वाल जनपद के राठ क्षेत्र की रहने वाली 9 साल की प्रभा रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें पौड़ी डीएम भी सम्मानित कर चुकी हैं
सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहे धमाल
प्रभा रावत पौड़ी गढ़वाल के बड़ेथ की रहने वाली हैं और वह प्राथमिक विद्यालय बड़ेथ में कक्षा-5 की छात्रा हैं. छोटी उम्र में ही वो अपनी मासूम अदाओं और बोलचाल के अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं.
शुरुआत में प्रभा के वीडियो गांव के लोग ही बनाते थे, लेकिन पिछले 6-7 महीनों से उसके चाचा पंकज रावत इस काम को व्यवस्थित तरीके से कर रहे हैं. वे वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का जिम्मा संभाल रहे हैं, जिससे प्रभा रावत के फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं.
प्रदेश की छोटी कंटेंट क्रिएटर
ग्रामीण परिवेश से निकलकर सोशल मीडिया पर पहचान बना रही प्रभा रावत अब अपने क्षेत्र के लिए भी एक नई पहचान बनती जा रही हैं. उत्तराखंड की सबसे छोटी कंटेंट क्रिएटर हैं. उनका कंटेट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. प्रभा चटपटी बातों, भोला अंदाज, प्यारी सी गढ़वाली भाषा और भोलेपन के लिए जानी जाती है. प्रभा रावत डेली रूटीन से जुड़े वीडियोज बनाती हैं. उनके वीडियोज से पहाड़ के दर्शक कनेक्ट करते हैं. जिसके कारण प्रभा रावत के वीडियोज की रीच अच्छी खासी जाती है.
चाचा बनाते हैं वीडियो: प्रभा रावत, हर हर महादेव, हेलो गाइज, आप सबको प्यार भरा नमस्ते, आप स्वस्थ रहे, मस्त रहे, अपने काम में व्यस्त रहे से अपने ब्लॉग की शुरुआत करती हैं. इसके बाद वे अपने वीडियो की शुरूआत करती हैं. जंगल घास लेने जाना, गाय का गोबर निकालना, खेतों में काम करना, गांव के वीडियो दोस्तों के साथ मस्ती, कंटेट क्रिएटर्स के साथ कोलैब इन वीडियोज के जरिये प्रभा रावत ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री मारी है. जिसके बाद से अब प्रभा रावत तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रही है.
छोटी उम्र में मिल रही बड़ी पहचान
प्रभा रावत इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं, यहां भी प्रभा रावत को खूब प्यार मिलता है. सोशल मीडिया के जरिये प्रभा रावत के वीडियो पहाड़ से निकलकर हर जगह धूम मचा रहे हैं. जिसके कारण छोटी सी उम्र में ही प्रभा रावत को बड़ी पहचान मिल गई है. प्रभा रावत के सभी वीडियो उनके चाचा बनाते हैं.



