उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड में ANM के 355 पदों पर भर्ती के लिए 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

Listen to this article

देहरादून, 16 अप्रैल। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने एएनएम भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्रुप सी के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के पद के लिए कुल 335 रिक्तियां घोषित की गई हैं। परीक्षा प्राधिकरण ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सीधा लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह संख्या 180 थी, जिसे बढ़ाकर 335 कर दिया गया है।

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू 21 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
संपादन/सुधार विंडो 6 मई 2026 से 9 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
दस्तावेज़ सत्यापन मई-जून 2026 (संभावित)
परिणाम घोषणा यूकेएमएसएसबी वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा

चयन प्रक्रिया
यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी। यानी आपके एएनएम कोर्स के अंकों और बैच की वरिष्ठता को प्राथमिकता दी जायेगी।स्वास्थ्यकर्मी (महिला) पद के लिए उम्मीदवार का भारतीय नर्सिंग परिषद (INC), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा होना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण में 6 माह का दाई (Midwifery) प्रशिक्षण भी शामिल होना चाहिए।

आयु सीमा
एक जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट)।

उम्मीदवार के पास ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड नर्स एवं मिडवाइफरी काउंसिल, देहरादून में वैध स्थायी या नवीनीकृत पंजीकरण होना जरूरी है। बिना वैध पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा

जिलेवार भर्ती का विवरण
अल्मोरा 45, बागेश्वर 15, चमोली 37, चम्पावत 5, देहरादून 24, हरिद्वार 29, नैनीताल 33, पौड़ी गढ़वाल 27, पिथोरागढ़ 28, रुद्रप्रयाग 25, टिहरी गढ़वाल 24, उधम सिंह नगर 23 और उत्तरकाशी 19

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैण्ड-1 के तहत 5200 से 20200 तक सैलरी दी जाएगी, जिसमें 2000 का ग्रेड पे शामिल है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार यह पद लेवल-3 में आता है, जिसमें कुल वेतनमान 21,700 से 69,100 प्रति माह के बीच होता है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (जैसे DA, HRA आदि) भी दिए जाते हैं, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाती है।

आवेदन शुल्क
अनारक्षित (सामान्य)300आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 150, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 300, उत्तराखंड अनुसूचित जाति (SC) 150 और उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति (ST)150

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “ANM Recruitment 2026” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
अब पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
मांगे गए दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button