उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

आदि कैलास यात्रा एक मई से शुरू होगी, उसी दिन से बनेंगे इनर लाइन परमिट

Listen to this article

धारचूला, 16 अप्रैल। प्रसिद्ध आदि कैलास ,ओम पर्वत यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यात्रा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई । एक मई से आरंभ होने वाली यात्रा के लिए उसी दिन से इनर लाइन परमिट जारी होंगे।

यात्रा आरंभ होने से पूर्व पेयजल, शौचालय, सड़क, घोड़े , खच्चर, रसोई गैस सहित अन्य बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई। संबंधित विभागों को यात्रा आरंभ होने से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

गुरुवार को तहसील कार्यालय के सभागार में एसडीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी स्टेक होल्डर उपस्थित रहे। बैठक में गुंजी में पेयजल संकट पर चर्चा करते हुए जल निगम को पेयजल योजना के पंपों को ठीक कर यात्रावधि में नियमित आपूर्ति कराने को कहा गया। बीआरओ की सारथी कंपनी को गुंजी के ग्रामीणों को टैंकरों से आपूर्ति करने को कहा। वहां पर निपुण तकनीशियन को तैनात करने को कहा गया।

आदि कैलास यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट गत वर्ष की भांति ही ऑनलाइन और ऑफलाइन जारी होंगे। इनर लाइन परमिट के लिए निवास स्थान के पुलिस थाने की रिपोर्ट, सरकारी अस्पताल का मेडिकल प्रमाण पत्र, दो फोटो, आधार कार्ड आवश्यक हैं। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ और तहसील कार्यालय धारचूला में परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।

वर्ष 2025 में 36600 यात्रियों ने किए थे आदि कैलास, ओम पर्वत के दर्शन
धारचूला : वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलास आने से यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्ष 2025 में 25 हजार से अधिक यात्री पहुंचे थे। वर्ष 2025 में यह संख्या 36, 600 हो गई द्य। यूं तो आदि कैलास यात्रा में देश के सभी राज्यों से श्रद्धालु आते हँ परंतु दिल्ली, राजस्थान, गुजरात,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश , हरियाणा, पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है।

मानसून काल में लगभग दो माह यात्रा बंद रहती आई है
मई माह से आरंभ होने वाली यात्रा जून तक निर्बाध गति से चलती है। मानसून के अधिक सक्रिय रहने के बाद जुलाई , अगस्त माह में बीते वर्षों में यात्रा रोकी गई थी । सितंबर माह से फिर यात्रा आरंभ होती है तो नवंबर तक जारी रहती है। यह सब मौसम पर निर्भर है।

मौसम अनुकूल रहा सभी परिस्थितयां अनूकूल रही तो एक मई से आदि कैलास यात्रा 2026 के लिए इनर लाइन परमिट जारी होंगे। यात्रा की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। प्रशासन लगातार निगरानी करेगा। अप्रैल अंत तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
– आशीष जोशी, उपजिलाधिकारी , धारचूला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button