उत्तराखंड जनगणना में पहले चरण में मकानों की नंबरिंग और मैपिंग कर रहे प्रगणक

देहरादून, 25 अप्रैल। उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य शुरू हो गया है. हालांकि, शुरुआती दौर में प्रगणक मकान की नंबरिंग और मैपिंग की कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि, कुछ प्रगणकों की ओर से मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के तहत 33 सवालों के जवाब लेकर मोबाइल एप्लीकेशन पर फीड करना शुरू कर दिया है. 25 अप्रैल से मकान सूचीकरण एवं मकानों के गणना का कार्य तो शुरू हो गया है. लेकिन अभी कुछ प्रगणकों को किट उपलब्ध नहीं हो पाया है. ऐसे में बचे हुए प्रगणकों को किट उपलब्ध भी कराई जा रहे हैं.
हाउस लिस्टिंग आपरेशन का शुभारंभ
राज्य में आज से भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का शुभारंभ हो गया है. इस महत्वपूर्ण कार्य के तहत राज्यभर में प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने में जुट गए हैं. इस चरण के तहत हर भवन एवं मकान का सूचीकरण करते हुए उनमें रह रहे परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही. यह डेटा राज्य के समग्र विकास के योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मजबूती प्रदान करेगा.राज्य के तमाम जिलों और क्षेत्रों में जनगणना कार्य शुरू हो चुका है.
अल्मोड़ा जिले के कंखोला (हवालबाग) क्षेत्र में सुपरवाइजर तारा दत्त भट्ट और प्रगणक भगवत सिंह बगड़वाल की ओर से जनगणना कार्य किया गया. इसी प्रकार लक्ष्मेश्वर वार्ड, नगर निगम अल्मोड़ा में प्रगणक दीपक सिंह ने भवन स्वामी विद्या कर्नाटक के यहां जनगणना का कार्य किया. रुद्रप्रयाग जिले के तहसील प्रतापनगर के सुदूरवर्ती गांव गोदड़ी में भी टीम की ओर से काम शुरू किया गया. तहसील खटीमा में भी प्रगणकों ने घर-घर जाकर भवन चिन्हांकन एवं गणना किया जा रहा है.
जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता के लिए उत्तराखंड राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 जारी किया गया है. ये हेल्पलाइन आम नागरिकों की शंकाओं के समाधान और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जारी किया गया है. ऐसे में जनता सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.
उत्तराखंड में 71,104 परिवारों ने किया स्वगणना
अल्मोड़ा जिले में 4863 परिवारों ने स्वगणना किया है
बागेश्वर जिले में 4552 परिवारों ने स्वगणना किया है
चमोली जिले में 3341 परिवारों ने स्वगणना किया है
चंपावत जिले में 3742 परिवारों ने स्वगणना किया है
देहरादून जिले में 12778 परिवारों ने स्वगणना किया है
पौड़ी जिले में 3831 परिवारों ने स्वगणना किया है
हरिद्वार जिले में 8090 परिवारों ने स्वगणना किया है
नैनीताल जिले में 10253 परिवारों ने स्वगणना किया है
पिथौरागढ़ जिले में 4027 परिवारों ने स्वगणना किया है
रुद्रप्रयाग जिले में 1924 परिवारों ने स्वगणना किया है
टिहरी जिले में 3701 परिवारों ने स्वगणना किया है
उधम सिंह नगर जिले में 6588 परिवारों ने स्वगणना किया है
उत्तरकाशी जिले में 3414 परिवारों ने स्वगणना किया है
उत्तराखंड राज्य में 25 अप्रैल से मकान सूचीकरण एवं मकान के गणना का कार्य शुरू हो गया है. वर्तमान समय में प्रदेश से कुछ क्षेत्रों में जिन प्रगणक की ओर से मकान की मैपिंग की जा चुकी है उन लोगों की ओर से डाटा संकलन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. इसके अलावा, प्रगणकों की ओर से मकान की मैपिंग के साथ हुई मकान की नंबरिंग का कार्य किया जा रहा है. इसके बाद प्रगणकों की ओर से डाटा संकलन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय



