विराट कोहली ने IPL में 9 हजार रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज, रोहित दूसरे नंबर पर

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने ये उपलब्धि 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में RCB vs DC के मैच में हासिल की.
इस मैच में उतरने से पहले, कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए केवल 11 रनों की जरूरत थी. हालांकि कोहली ने 76 रनों के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए मैच में 23 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी.
कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया
इस मील के पत्थर ने उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में और ऊपर पहुंचा दिया. दूसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा उनसे लगभग 1900 रन पीछे हैं. बता दें कि 275 IPL मैचों में कोहली ने 40.05 की औसत और 133.80 के स्ट्राइक रेट से कुल 9012 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं.
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली – 9012
रोहित शर्मा – 7183
शिखर धवन – 6769
डेविड वॉर्नर – 6565
केएल राहुल – 5580
IPL में कोहली का विराट रिकॉर्ड
एक सीजन में सर्वाधिक रन- विराट कोहली ने 2016 के सीजन में 973 रन बनाए, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है.
सर्वाधिक शतक- IPL इतिहास में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 8 शतक हैं.
कप्तानी में सर्वाधिक रन- आईपीएल में बतौर कप्तान विराट कोहली ने 4994 रन बनाए.
सर्वाधिक अर्धशतक- आईपीए में विराट के नाम 66 अर्धशतक हैं.
एकमात्र खिलाड़ी- 2008 से अब तक एक फ्रैंचाईजी के लिए खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी.



