उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

फौजी से मिले प्यार में धोखा से टूटी आकांक्षा ने मौत को लगाया गले, फौजी गिरफ्तार

देहरादून। फौजी से मिले प्यार में धोखा खाकर यूजेवीएनएल में संविदाकर्मी आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली है। टिहरी के फौजी से दो साल पहले संविदा पर कार्यरत युवती की इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।

इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि आकांक्षा और उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने शादी का वादा भी किया था। मगर, नवंबर 2021 में उसका किसी और के साथ रिश्ता तय हो गया। इसके बाद वह आकांक्षा से दूरी बनाने लगा। घटना के दिन भी वह उसे समझाने आया था।

तीन घंटे तक साथ थे दोनों
राजपुर रोड पर एक होटल में तीन घंटे तक दोनों साथ-साथ रहे। उसने आकांक्षा से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। न ही इसके बाद उससे मिलने आएगा। अब सब खत्म हो गया। इसके बाद उसने बिंदाल पुल के पास आकांक्षा को छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार यहां से आकांक्षा ने घर के बजाय टावर पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि घटना 29 अगस्त की है। आकांक्षा मैंदोला पुत्री नागेंद्र प्रसादम ैंदोला निवासी यमुना कालोनी यूूजेवीएनएल में संविदा पर काम करती थी। उस दिन वह दोपहर एक बजे छुट्टी लेकर घर जाने के लिए कहकर निकल गयी। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। https://sarthakpahal.com/

युवती की फोन डिटेल खंगाली गयी
पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन निकलवाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस कौलागढ़ क्षेत्र में एक हाईटेंशन लाइन के टावर तक पहुंची। यहां युवती का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नागेंद्र मैंदोला ने अपनी बेटी आकांक्षा के रूप में की। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर जांच शुरू की।

पूछताछ से पता चली सारी कहानी
पता चला कि उसके फोन पर एक नंबर से सैकड़ों बार काल आई। इस नंबर से कई दिनों तक काल आई। यह नंबर पपेंद्र सिंह निवासी मौगी, कैंपटी, जिला टिहरी गढ़वाल का निकला। पता चला कि वह आर्मी के कोर आफ सिग्नल जयपुर में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। उससे थाने लाकर पूछताछ हुई तो सारी कहानी की परतें खुलती चली गयीं।

Related Articles

Back to top button