उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

सोशल मीडिया की खुमारी महिला सिपाही पर पड़ी भारी, सस्पेंड, देखें वीडियो

मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर छा जाने की खुमारी और अपने प्रोफाइल पर लाइक कमेंट बढ़ाने के लोग कैसी-कैसी हरकतें कर जाते हैं, इसका अंदाजा उन्हें तब चलता है, जब पैर नीचे जमीन खिसक जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही को वर्दी में सोशल मीडिया में फिल्मों गानों की रील बनाकर वीडियो अपलोड करने पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया।

एंटी रोमिया स्क्वाड में शामिल है महिला

महिला सिपाही मोहिनी मुरादाबाद के एंटी रोमियो स्क्वाड में शामिल है, उसने वर्दी में फिल्मी गाने पर डांस का खूब मजा लिया और फिर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला जब पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंचा तो इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी हेमंत कुटियाल ने महिला सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया। एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि पहले इस संबंध में जांच की गयी थी और उसके बाद ही निलंबन की कार्रवाई की गयी है। दरअसल एक ट्विटर अकाउंट के जरिये वीडियो को ट्वीट करके मुरादाबाद पुलिस को टैग किया गया था। इसी पर मुरादाबाद पुलिस ने जवाब देते हुए कार्रवाई की बात कही थी।

मुरादाबाद पुलिस की तरफ उक्त संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा दल को निर्देशित किया गया था। सीओ सिविल लाइंस डा. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस मामले की जांच की गयी, तब जाकर महिला सिपाही को निलंबित किया गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button