क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी से राजनीतिक माहौल गरम

Listen to this article

देहरादून, 7 जून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में उत्तराखंड मूल के निवासी शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि शेफ केशव नेगी की लापरवाही से चलते होटल में आग लगी. वहीं, मालवीय नगर अग्निकांड में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर शेफ केशव नेगी के लिए आवाज उठाई जा रही है. राजनीतिक दलों ने भी केशव नेगी के लिए न्याय की मांग की है.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दिल्ली सरकार से जल्द इस मामले पर हस्तक्षेप किए जाने की मांग की. गणेश गोदियाल ने कहा कि मालवीय नगर के होटल में हुए अग्निकांड से पिछा छुड़ाने के लिए जिम्मेदार विभागों ने केशव नेगी को गिरफ्तार किया है.

आग बुझाने में लापरवाही का आरोप लगा है केशव नेगी पर
गणेश गोदियाल ने कहा इस दुखद घटना के बाद जिस तरह की कार्रवाई सरकार ने की, वो और भी कष्टदाई है. दिल्ली पुलिस ने केशव नेगी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. केशव नेगी इसी होटल में शेफ के तौर पर काम किया करते थे वे मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उनको गिरफ्तार करते हुए यह आरोप लगाया गया है कि होटल में लगी आग को बुझाने में उन्होंने अपना कोई योगदान नहीं दिया. यह स्वाभाविक है कि जब अचानक आग लगती है तो हर कोई आग से अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता है. यही केशव नेगी ने भी किया होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने घटना को शर्मनाक बताया
अब सवाल यह उठता है कि क्या फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी केशव नेगी के पास थी? गणेश गोदियाल ने कहा उनकी जानकारी के अनुसार केशव नेगी होटल में शेफ थे. आग बुझाने का काम उनका नहीं था. यह भी जांच का विषय है कि होटल में आग पर काबू पाने के समुचित प्रबंध थे या फिर नहीं थे. क्या होटल प्रबंधन की तरफ से नियमों का पालन किया जा रहा था या फिर नहीं? उन्होंने कहा यह शर्मनाक है कि दिल्ली सरकार ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए साधारण नौकरी करने वाले व्यक्ति को इस मामले में दबोच रही है. उन्होंने दिल्ली सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए तत्काल केशव नेगी को रिहा करने की मांग की.

इस मामले में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात की है. जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष, गहन एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है.

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गयी थी
बता दें बता दें 3 जून को मालवीय नगर के होटल में सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में बेसमेंट में फंसे 21 लोगों की धुएं और आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी. साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए थे. मरने वालों में ज्यादातर विदेशी हैं. बचाव कार्य के दौरान आग और धुएं की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे. इस मामले में पहले ही होटल के मालिक को गिरफ्तार किया जा चुका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button