उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

मां पर मासूम बेटे की हत्या का आरोप

हल्द्वानी। पति ने अपनी पत्नी पर तीन माह के मासूम बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जब उसकी बात सुनने में हीलाहवाली की तो न्यायालय की शरण में पहुंच गया। न्यायालय का डंडा पड़ने पर पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संजय नगर वार्ड न. 11 रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप निवासी विक्की हालदार पुत्र विधान हालदार ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रथम लॉक डाउन के दौरान पांच मई 2020 को बिना दहेज के साथ साधारण तरीके से रूपा हालदार पुत्री दिपाली सिंह निवासी वार्ड न. पांच बेदी माेहल्ला किच्छा जनपद उधमसिह नगर के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद उसकी पत्नी रूपा को जब गर्भवती होने की भनक लगी तो उसने गर्भपात करवाने की जिद ठान ली।

गर्भावस्था के दौरान उसके परिवार ने उसका पूरा ख्याल रखा। 13 जून को उसे पुत्र का प्राप्ति हुई, जिसका नाम उन्होंने हर्ष हालदार रखा। पुत्र प्राप्ति के कुछ समय के बाद रूपा 28 जुलाई को अपनी मामी व मौसी के साथ मायके गई तो फिर लौट कर नहीं आई।

Related Articles

Back to top button