देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रेलवे ने 1800+ पदों पर अप्रेंटिस के लिए निकाली भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट बेस पर होगा डायरेक्ट सेलेक्शन

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने 1800 से अधिक पदों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की तरफ की तरफ से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। ऐसे में वो कैंडिडेट्स जो रेलवे के साथ काम करने के इच्छुक हैं, वो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

आरआरसी ने अप्रेंटिस की यह रिक्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाली हैं। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मेरिट बेस पर ही कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के लिए चुना जाएगा।

RRC अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी ने एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।

उम्र सीमा: आवेदक ने कम से कम 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 24 साल का न हुआ हो। एज लिमिट की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में कैटेगिरी के मुताबिक नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती आयोग-रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)
पद-अप्रेंटिस
टोटल वैकेंसी-1853
ऑफिशियल वेबसाइट-rrcpryj.org
आवेदन शुरू-8 जुलाई 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि-7 अगस्त 2026
योग्यता-10वीं पास के साथ आईटीआई
आयुसीमा-15-24 वर्ष तक
सेलेक्शन प्रोसेस-मेरिट बेस पर कोई (लिखित परीक्षा नहीं)
ट्रेनिंग की अवधि-1 साल
स्टाइपेंड-सरकारी नियमानुसार मंथली स्टाइपेंड
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132302321.cms
अप्लाई करने का लिंक-https://examerp.com/

रेलवे अप्रेंटिस का सेलेक्शन क्राइटेरिया
रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स के मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों में मिले मार्क्स के जरिए तैयार की जाएगी। दोनों का वैटेज समान रखा जाएगा। अगर दो अभ्यर्थियों के एक समान अंक होने की स्थिति में उम्र में बड़े कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट होंगे उन्हें अगले स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए रिक्तियों के 1.5 गुना अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज, कम्युनिटी वाइज बनाई जाएगी।

RRC अप्रेंटिस भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
रेलवे अप्रेंटिस ट्रेनिंग भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाना होगा।
यहां होमपेज पर WHAT’S New सेक्शन में आपको Online/E-Applicant का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
APPLICATION सेक्शन में आपको New Registration के लिंक पर जाना होगा। अगर वेबसाइट पर पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो डायरेक्ट Applicant Login वाले कॉलम में जाएं।
डेक्लेरेशन पढ़कर ‘सहमत हूं’ पर टिक करके आगे बढ़ें।
अब Create New Login पर जाकर अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरें। मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद Create Application पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
अब रजिस्ट्रेशन की कुछ डिटेल्स पहले से फिल की हुई आएंगी। अन्य खाली बॉक्स में जो जानकारी मांगी जाती है उसे एक-एक स्टेप करके ध्यान से भरते जाएं।
फॉर्म के डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में आपको 10वीं या समकक्ष मार्कशीट, जन्मप्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट, एससी/एसटी/ओबीसी जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता सर्टिफिकेट आदि प्रमाण पत्र 50kb से 200kb के भीतर अपलोड करने होंगे।
कलरफोटोग्राफ 20kb से 70kb के भीतर और हस्ताक्षर 20kb से 30kb के अंदर अपलोड करने होंगे।
सभी कॉलम भरने के बाद अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करने का विकल्प आएगा।
पेमेंट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए 100/- रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/सभी कैटेगिरी की महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। ये अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी एक से ज्यादा ट्रेड के लिए योग्य हैं, तो वो अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button