देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

प्रसार भारती में इंटर्नशिप करने का मौका, फ्रेशर्स को मिलेंगे 25000, 30 जून लास्ट डेट

नई दिल्ली, 19 जून। भारत का लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती में काम करने और सीखने का शानदार मौका मिल रहा है। जी हां.. प्रसार भारती ने अलग-अलग जोन के लिए टेक्निकल इंटर्नशिप निकाली है। फ्रेशर अभ्यर्थी जो हाल ही में अपनी डिग्री पूरी करके कॉलेज से निकले हैं, वो प्रसार भारती में बतौर इंटर्न काम करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 जून 2025 से शुरू हो गया है, जो लास्ट डेट 30 जून 2025 तक चलेगा। इस समयसीमा में आप avedan.prasarbharati.org पर फॉर्म भर सकते हैं।
पद की डिटेल्स- प्रसार भारती और दूरदर्शन कंद्रों के साथ इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में अभ्यर्थी प्रैक्टिकल तौर पर काम का अनुभव ले सकेंगे। जिससे उन्हें अपने करियर को बढ़ाने और स्किल डेवलपमेंट में मदद मिलेगी। किस जोन के लिए इंटर्नशिप की कितनी रिक्तियां हैं?
साउथ जोन 63, ईस्ट जोन 65, वेस्ट जोन 66, नॉर्थ ईस्ट जोन , नई दिल्ली 101, कुल 421 (संभावित)
योग्यता- प्रसार भारती टेक्निकल इंटर्न फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का बी.ई/बीटेक या मास्टर डिग्री एम.ई/एमटेक की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, सिविल, आईटी या कंप्यूटर साइंस के साथ होना चाहिए। इसके अलावा फ्रेशर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी डिग्री साल 2024-25 सत्र में पूरी की हो.. वो भी अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता की जानकारी आप नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें योग्यता संबंधित नियमों को फॉलो करना होगा। जोनवाइज अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इनमें से एक जोन का विज्ञापन देखें। डाउनलोड करें-
इंटर्नशिप का नाम- टेक्निकल इंटर्न्स
आयुसीमा- आवेदन की लास्ट डेट अभ्यर्थियों कीअधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इंटर्नशिप की अवधि- 1 वर्ष
स्टाइपेंड- 25,000 प्रति माह
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों के लिए चयन के लिए लिखित परीक्षा/साक्षात्कार आयोजित हो सकता है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button