देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दिल्ली AIIMS समेत 27 अस्पतालों में 2200+ नर्सिंग अफसरों की भर्ती, last date 13 अगस्त

सार्थकपहल.काम। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की तरफ 2200 से ज्यादा पदों पर नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इसके लिए नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 11) के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नॉरसेट 11 भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन एम्स दिल्ली की ओर से आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। यह भर्ती एम्स दिल्ली, एम्स कल्याणी, एम्स पटना, ईएसआईसी नई दिल्ली, सीआईपी रांची, आरएमएल हॉल्पिटल समेत 27 बड़े अस्पतालों मे नर्सिंग ऑफिसर के लिए आई है।

AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए योग्यता
नॉरसेट 11 वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए कुछ प्रमुख योग्यताएं तय की गई हैं। इसमें शैक्षिक योग्यता और उम्र दो जरूरी क्राइटेरिया रखे गए हैं।

बीएससी की डिग्री: अभ्यर्थी ने किसी इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी नर्सिं (हॉनर्स)/बीएससी नर्सिंग की डिग्री ली हो। या बीएससी पोस्ट सर्टिफिकेट/पोस्ट बैसिक बीएससी नर्सिंग किया हो। इसके साथ राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल में बतौर नर्सिंग/मिडवाइफ रजिस्टर्ड हों।

डिप्लोमा: जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा के साथ स्टेट/इंडियन काउंसिल में नर्स एंड मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड हों। इसके अलावा काम करने का कम से कम 2 साल अनुभव 50 बेड वाले हॉस्पिटल में प्राप्त किया हो।

उम्र सीमा: सभी एम्स में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18-30 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिकतम एज लिमिट में आरक्षण संबंधित नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को फीस पेमेंट भी करनी होगी। यह कैटेगिरी वाइज अलग-अलग तय की गई है।
जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस- 3000/- रुपये
एससी/एसटी/ईडब्लयूएस कैंडिडेट्स के लिए फीस- 2400/-
पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार- निशुल्क

परीक्षा ऑल इंडिया नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 11)
पद-नर्सिंग ऑफिसर
कुल रिक्तियां-2218
आवेदन शुरू-24 जुलाई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि-13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक
सरकारी/अर्ध या अर्धसरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/स्वायत्त निकायों या सरकार द्वारा वित्तपोषित किसी भी संस्था में कार्यरत आवेदकों के लिए (NOC) जमा करने की तिथि-18 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक
एप्लिकेशन स्टेट्स-24 अगस्त 2026
एग्जाम सिटी स्लिप-3 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड-9 सितंबर 2026
स्टेज I सीबीटी परीक्षा 12 सितंबर 2026
स्टेज II 30 सितंबर 2026
AIIMS Norcet 11 Official Notification 2026 PDF-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132636488.cms
अप्लाई करने का लिंक-https://www.aiimsexams.ac.in/advertisement/6a6350f7e5a81c4267f4ff04

एम्स नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी
नॉरसेट 11 के जरिए नर्सिंग ऑफिसर लेवल-07 की पोस्ट पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस पद पर पे मैट्रिक्स प्री रिवाइज्ड पे बैंड-02 के अनुसार 9300-3400 ग्रेड 4600/- पर प्रति माह वेतन मिलेगा। यह सभी पोस्ट ग्रुप बी के होंगे। जिसे एम्स में जॉब के लिए अच्छा पद माना जाता है।

सेलेक्शन कैसे होगा?
स्टेज -1 नॉरसेट प्रीलिम्स: यह 100 नंबरों की क्वालिफाइंग परीक्षा है। जिसे क्लियर करने वाले अभ्यर्थी नॉरसेट स्टेज II में बैठ सकेंगे। इसके नंबर फाइनल सेलेक्शन की मेरिट लिस्ट में भी नहीं जुड़ेंगे। एग्जाम में 5 सेक्शन के लिए 18-18 मिनट मिलेंगे।
स्टेज II नॉरसेट मेन्स: इसकी अवधि 180 मिनट की होगी। इस परीक्षा में 160 नंबर से 160 सवाल आएंगे। जिसमें नर्सिंड कॉर्स को कवर करने वाले विषयों से प्रश्न होंगे। परीक्षा में 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी होगी। पेपर में 4 सेक्शन होंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीबीटी स्टेज II के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा।

नॉरसेट 11 में संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी aiimsexams.ac.in पर RAISE A QUERY डैशबोर्ड पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button