
यमकेश्वर, 28 जुलाई, 26. कांवड़ मेले दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है।
पौडी जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा, यातायात के सुचारु संचालन तथा किसी भी संभावित असुविधा से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
4 विद्यालयों में 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक अवकाश
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नीलकंठ, राजकीय इंटर कॉलेज, नीलकंठ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दिउली, राजकीय इंटर कॉलेज, दिउली
5 अगस्त से 11 अगस्त ये 14 शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
सरस्वती शिशु मंदिर, नीलकंठ मल्ली तलाई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भौन, बाल मैत्री शिशु संस्थान, मलेलगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रत्तापानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घट्टूगाड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घट्टूगाड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणझूला, राजकीय इंटर कॉलेज, लक्ष्मणझूला, गंगा वैली पब्लिक स्कूल, लक्ष्मणझूला, बाल विद्या निकेतन, स्वर्गाश्रम, गीता बाल विद्यालय, स्वर्गाश्रम, एसडीएसए महाविद्यालय, स्वर्गाश्रम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गंगाभोगपुर


