उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड रोडवेज बसों में रिटर्न और ग्रुप टिकट पर 30 सितम्बर तक 15% की मिलेगी छूट

देहरादून, 1 अगस्त, 26. उत्तराखंड परिवहन निगम ने मानसून सीजन के दौरान बसों में घटने वाले यात्रिियों की संख्या और राजस्व में आ रही गिरावट को देखते हुए 1 अगस्त से 30 सितम्बर तक किराये में विशेष छूट योजना लागू की है। यह छूट किसी भी बस (साधारण, एसी या वोल्वो) में लागू होगी। यह सुविधा आनलाइन बुकिंग के साथ-साथ बस स्टेशन/काउंटर से समूह टिकट लेने पर भी मिलेगी।

यह योजना 30 सितम्बर तक लागू रहेगी
देहरादून से हरिद्वार के बस सफर में अब किराए में 40 रुपए तक की बचत होगी. क्योंकि उत्तराखंड रोडवेज ने 1 अगस्त से बसों का किराया सस्ता कर दिया है. मॉनसून सीजन में बसों में घटती सवारियों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने यह फैसला किया है. बसों के किराए पर विशेष छूट योजना लागू कर दी है, यह योजना आगामी 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. ऐसे में यह फैसला यात्रियों के लिए राहत वाला है. अगर कोई यात्री एक साथ आने जाने का टिकट बुक कराते हैं तो उसमें उन्हें ज्यादा छूट मिल जाएगी.

रिटर्न टिकट (आने-जाने की बुकिंग) पर 10% छूट
उत्तराखंड रोडवेज ने राउंड ट्रिप पर 20 प्रतिशत की छूट दी है. अगर आप देहरादून से हरिद्वार का आने और जाने का टिकट बुक कराते हैं तो इसके लिए 40 रुपए बचेंगे. पहले हरिद्वार से देहरादून का एक तरफ का किराया 200 रुपए होता था. लेकिन अब किराया 180 रुपए होगा. ऐसे में आने-जाने का किराया पहले 400 रुपए होता था, लेकिन अब 360 रुपए होगा और इस तरह से 40 रुपए की बचत होगी.

उत्तराखंड में ग्रुप बुकिंग पर 15 प्रतिशत की बचत
उत्तराखंड रोडवेज ने ग्रुप बुकिंग पर भी 15 प्रतिशत की छूट दी गई है. ऐसे में तीर्थयात्रा करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पौड़ी रूटों पर नियमति आने जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. जबकि वीकेंड पर ट्रिप करने का प्लान बनाने वालों को भी आसानी होगी. उत्तराखंड परिवहन विभाग ने यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं. क्योंकि परिवहन निगम का मानना है कि इससे यात्रियों की संख्या बढ़ने और निगम की आय बढ़ने की संभावना है. अगर 6 यात्री एक साथ ग्रुप में टिकट बुक करते हैं तो 4थे यात्री को 10 फीसदी छूट, 5वें यात्री को 12 फीसदी छूट और 6वें यात्री को 15 फीसदी की छूट मिलेगी।

उत्तराखंड में घटी यात्रियों की संख्या
उत्तराखंड परिवहन विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मॉनसून के सीजन में यात्रियों की संख्या में गिरावट आती है. उत्तराखंड में जून के महीने तक हर दिन 1.5 लाख यात्री बसों से सफर करते थे, जिससे 2.5 करोड़ रुपए की दैनिक आय होती थई. लेकिन अब यात्रियों की संख्या घटकर 90 हजार तक आ गई है. ऐसे में आय भी घटकर 1.5 करोड़ रुपए तक हो गई है. यही वजह है कि घाटे को पूरा करने के लिए किराए में छूट दी गई है. साथ ही यात्रियों को ग्रुप बुकिंग जैसे एक साथ 6 यात्रियों की बुकिंग पर भी छूट देने का फैसला किया गया है. चार थाम तीर्थ यात्रा की वजह से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है. यह योजना 1 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू रहेगी.

Related Articles

Back to top button