उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू करने की तैयारी, DGCA की बैठक में होगा अंतिम फैसला

देहरादून, 13 अगस्त, 26. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। यूकाडा ने इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं तेज ककर दी हैं।

DGCA और अधिकारियों की बैठक में निर्णय
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार डीजीसीए, हेली आपरेटर्स और मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में केदारनाथ हेली सेवा और चारधाम चार्टर्ड सेवाओं के सुरक्षित संचालन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। DGCA से अनौपचारिक अनुमति मिलते ही सेवाओं का संचालन विधिवत शुरू कर दिया जायेगा।

22 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलते ही शुरू हुई थी हेली सेवा
इस बार 22 अप्रैल 2026 को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने मानसून सीजन को देखते हुए 25 जून तक हेली सेवाओं की उड़ान की अनुमति दी थी। इसके बाद से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा स्थगित चल रही है। अब 15 सितंबर से दोबारा केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 14 अगस्त को नई दिल्ली में डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर चर्चा की गई। डीजीसीए की अनुमति के बाद 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू जाएगी।

पहले चरण में 1.37 लाख ने किया हेली का सफर
पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली सेवा से 1.37 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम गए। केदारनाथ के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। यही वजह की बुकिंग पोर्टल खुलते ही कुछ ही मिनट में टिकट फुल हो जाती है।
IRCTC के जरिये होगी आनलाइन बुकिंग
मानसीन सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर से नवम्बर के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा चरण जल्द ही IRCTC के आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in पर ‍शुरू किया जायेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ब्लैक मार्केटिंग और फर्जी वेबसाइटों से बचते हुए केवल अधिकृत पोर्टल से ही टिकट बुक करें।

Related Articles

Back to top button