देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

BHEL नोएडा ने निकाली सुपरवाइजर की भर्ती, डाक से फॉर्म भेजने की लास्ट डेट 14 सितम्बर

सार्थकपहल.काम। अच्छी सैलरी वाली जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए बीएचईएल में नौकरी निकली है। कंपनी के ट्रांसमिशन बिजनेस ग्रुप (BHEL TBG) को अपनी साइटों को लिए सुपरवाइजर की जरूरत है। इसके लिए कंपनी की तरफ से नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bplcareers.bhel.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन बाय पोस्ट भी फॉर्म भेजना होगा।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कैपिटल गुड्स सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है। जिसे एक निश्चित कार्यकाल के लिए एफटीए ग्रेड-III सुपरवाइजर की जरूरत है। इनकी नियुक्ति भारत में टीबीजी की अलग-अलग साइटों में की जाएगी। योग्य कैंडिडेट्स को शुरुआती सैलरी भी बढ़िया मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के होगा।

BHEL में सुपरवाइजर कौन बन सकता है?
उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की किसी भी ब्रांच से फुल टाइम डिप्लोमा 60 प्रतिशत अंकों के साथ किया हो।
एसटी अभ्यर्थियों के अंक 50 प्रतिशत भी स्वीकार्य होंगे।
डिप्लोमा के बाद कैंडिडेट को कंस्ट्रक्शन साइटों पर कम से कम 2 साल अनुभव होना चाहिए। इसमें भी स्विचयार्ड, बिजली संयंत्र या रिफाइनरी के अनुभव को प्रफरेंस दी जाएगी।
कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज भी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्गों को छूट भी मिलेगी।
एससी अभ्यर्थियों को 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी सामान्य वर्ग को 10 साल, एससी को 15 साल की छूट दी जाएगी।
इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थियो को 5 साल की छूट होगी जो 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के दौरान जम्मू और कश्मीर राज्य में रहते थे।

BHEL नई भर्ती की जरूरी डिटेल्स
कंपनी-भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL)
पद-एफटीए सुपरवाइजर (सुरक्षा)
पोस्ट कोड-FTA TBG__001_SHE
वैकेंसी कितनी हैं?-10
ऑफिशियल वेबसाइट-bplcareers.bhel.com
डाक से भेजने की लास्ट डेट-14 सितंबर 2026
दूरदराज के क्षेत्रों में आवेदन पत्र और डाक से डॉक्यूमेंट्स भेजने की अंतिम तिथि-21 सितंबर 2026
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133341993.cms

जॉइनिंग के बाद बढ़िया सैलरी
एफटीए ग्रेड-III सुपरवाइजर सेफ्टी की पोस्ट पर उम्मीदवारों की नियुक्ति 2 वर्ष के लिए की जाएगी। जॉइनिंग के बाद अभ्यर्थियों को पहले साल 45,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। जो बढ़कर दूसरे साल 48,000 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स को अपने और जीवनसाथी और आश्रित बच्चों के लिए 5 लाख रुपये तक की मेडिक्लेम पॉलिसी के लिए प्रीमियम की राशि दी जाएगी। उम्मीदवारों को बीएचईएल लाइट पर रहने की सुविधा दी जाएगी।

बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन
बीएचईएल इस पोस्ट को भरने के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी एग्जाम के करेगी। सबसे पहले पात्रता और योग्यता संबंधित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अगर आवेदन ज्यादा आते हैं, तो अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। एक पोस्ट पर रिक्ति के लिए मेरिट सूचि से 10 अभ्यर्थी इंटरव्यू देने के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे। ध्यान रहें कि यह मेरिट लिस्ट इंजीनियरिंग डिप्लोमा में मिले नंबरों के आधार पर बनाई जाएगी।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
अनारक्षित वर्ग/एसटी/ईबल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को 236 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों को प्रोसेसिंग फीस से छूट दी गई है। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बाहरी उम्मीदवारों को उनके शुरुआती स्टेशन से लेकर आवेदन पत्र में भरा हुआ पता तक नॉन एसी, ट्रेन के आने-जाने का किराया दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन करवाना होगा।

Related Articles

Back to top button