उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोशिक्षासामाजिक

दुष्कर्म के बाद दो नाबालिग बहनों को पेड़ पर लटकाया, ग्रामीणों में आक्रोश देखें वीडियो

लखीमपुरखीरी। दुष्कर्म के बाद दो दलित नाबालिक बहनों को पेड़ पर लटका गिया। इस घटना को छह लोगों ने अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखीमपुर जिले के निघासन थाना इलाके के एख गांव में बुधवार शाम को दो नाबालिग बहनों की हत्या की गयी थी। दोनों बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म में कुल छह लोग शामिल थे। एक अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। गुस्साए लोगों और परिजनों ने सदर चौराहे पर जाम लगा दिया।

खैर के पेड़ में लटकते मिले दोनों नाबालिग के शव
तीनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। मां का कहना है कि दोनों बेटियां बड़ी बेटी (17) और छोटी बेटी (15) घर के बाहर लगी चारा मशीन पर चारा काटने गयी थीं। पड़ोसी गांव के तीन युवक आए और जबरन दोनों बेटियों को सफेद बाइक पर बिठाकर ले गये। जब मां ने शोर मचाकर बाइक सवारों का पीछा किया तो वे धक्का देकर भाग गये। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गये और आरोपियों की तलाश की। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्त के खेत में उनका शव खैर के पेड़ से लटका मिला। https://sarthakpahal.com/

‘निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा कर उनकी हत्या किये जाने के बाद पुलिस पर पिता का यह आरोप बेहद गंीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनके शवों का पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलित बहनों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की पुनरावृत्ति है।’ अखिलेश यादव, पूर्व सीएम, सपा अध्यक्ष

‘निघासन में दो सगी बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं।’ प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

Related Articles

Back to top button