देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

डाक विभाग में 24000+ पदों पर जीडीएस, ब्रांच पोस्ट मास्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सार्थकपहल.काम। डाक विभाग में नौकरी लेना चाहते हैं, तो इंडिया पोस्ट ने जुलाई सेशन-II के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की बंपर भर्ती की घोषणा की है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक की 24000 से अधिक वैकेंसी निकली है। हाल ही में इंडिया पोस्ट ने इससे जुड़ा आधिकारिक भर्ती विज्ञापन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी किया गया है।

डाक विभाग ने जीडीएस सेक्शन की यह भर्ती देशभर में अपनी अलग-अलग डिवीजन और सर्किलों के लिए निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के किए जाएगा। आपने बिल्कुल सही पढ़ा.. इंडिया पोस्ट की इस भर्ती के सेलेक्शन क्राइटेरिया में कोई भी रिटन एग्जाम को शामिल नहीं किया है। 10वी के नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं तक पढ़ाई पूरी की हो। जिसमें मैथ और इंग्लिश सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स हासिल किए हों।
कैंडिडेट ने 10वीं तक स्थानीय भाषा की पढ़ाई भी की हो। किस राज्य कौन सी लोकल लैंग्वेज आनी चाहिए। इसकी जानकारी इंडिया पोस्ट ने डिटेल में नोटिफिकेशन में बताई भी है।कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है।
डाक विभाग द्वारा ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल, ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी को 13 साल, एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी को 15 साल की नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आरक्षण का लाभ लेने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करने होंगे।
अभ्यर्थी को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।साइकिल चलानी भी आती हो।

डाक विभाग GDS भर्ती के लिए योग्यता
भर्ती बोर्ड-भारतीय डाक विभाग (India Post)सेशन ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन इंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026
पद-ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/ डाक सेवक
रिक्तियां-24000+
ऑफिशियल वेबसाइट-indiapost.gov.in
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन -31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख-2 सितंबर 2026-21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक
रजिस्ट्रेशन/आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि-23 सितंबर 2026-24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक
योग्यता-10वीं पासभर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133560374.cms

ग्रामीण डाक सेवक की मंथली सैलरी
डाक विभाग की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें पद और TRCA स्लैब के मुताबिक मंथली सैलरी मिलती है। ब्रांच पोस्ट मास्टर को ₹12000-₹29380/- प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक को ₹10,000-₹24,470/- तक बेसिक मंथली सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा डीयरनेस अलाउंस, अन्य भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

बिना परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा। कैंडिडेट्स को सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जो अभ्यर्थियों के 10वीं में मिले अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। टाई होने की स्थिति में डिपार्टमेंट अन्य क्राइटेरिया भी सेलेक्शन के लिए फॉलो कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट सर्किलवाइज जारी की जाती है। जिसके बाद अभ्यर्थियों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ डिवीजनल हेड उपस्थित होना होता है। इसके बाद आगे नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

Related Articles

Back to top button