देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

डिप्लोमा वाले छात्रों के लिए BEL गाजियाबाद में अप्रेंटिस का मौका, 25 सितंबर तक करें अप्लाई

सार्थकपहल.काम। पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर शुरू करने के लिए अप्रेंटिस बढ़िया ऑप्शन होता है। आपके पास भी यह मौका है। हाल ही में रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) गाजियाबाद ने डिप्लोमा अप्रेंटिस की भर्ती करने की घोषणा की है। इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन bel-india.in पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। खासकर फ्रेशर कैंडिडेट्स के लिए यह बढ़िया मौका है क्योंकि फॉर्म भरने के लिए किसी भी तरह के अनुभव की जरूरत नहीं है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में यह रिक्तियां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस , इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए आई हैं। जिस भी क्षेत्र में कैंडिडेट्स को रुचि है , वो उसमें अपनी योग्यता के मुताबिक अप्लाई कर सकते हैं। कुल 38 पोस्ट भरी जाएंगी। यह अप्रेंटिस ट्रेनिंग 1 साल की होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को काम की ट्रेनिंग भी मिलेगी।

BEL गाजियाबाद अप्रेंटिस के लिए योग्यता
कैंडिडेट ने एसआईसीटीई या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में से किसी भी ब्रांच में डिप्लोमा किया हो।
1 जुलाई 2023 तक या इसके बाद डिप्लोमा किया हो। इससे पहले के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं।
आवेदकी की जन्मतिथि 21 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी के अभ्यर्थियों को 03 साल और शारीरिक दिव्यांग को 10 साल की छूट मिलेगी।
इसके अलावा अन्य कोई अनुभव या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

ब्रांच वाइज वैकेंसी 2026
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-10
कंप्यूटर साइंस-(कंप्यूटरस साइंस एंड इंजीनियरिंग, कम्युटर साइंट एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग)-11
इलेक्ट्रॉनिक्स-(इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)-12
सिविल इंजीनियरिंग-05
कुल-38

सेलेक्शन क्राइटेरिया क्या है?
अप्रेंटिस की पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन बीईएल गाजियाबाद द्वारा लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा अक्टूबर 2026 के चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत ₹12500/- स्टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को बीईएल गाजियाबाद के नियमों के तहत काम करना होगा। अप्रेंटिस पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आगे जॉब के लिए भी किया जा सकता है।

https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134009965.cms

25 सितंबर तक करें अप्लाई
कंपनी ने साफ कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरी नहीं की है, या वो ट्रेनिंग नहीं ले रहे है। इसके साथ-साथ जिन अभ्यर्थियों ने अपनी ट्रेनिंग पहले ही पूरी कर ली है, वो भी आवेदन के पात्र नहीं हैं। अप्रेंटिस करने के लिए ध्यान रखें कि एप्लिकेशन विंडो 25 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। इस तारीख तक ही आप nats.education.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा संबंधित जानकारी कंपनी कैंडिडेट्स की ईमेल पर सूचित करेगी।

Related Articles

Back to top button