उत्तराखंड हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्रों में (22 से 26 सितंबर) संशोधन का एक और आखिरी मौका

रामनगर, 21 सितंबर, 26. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन (Correction) का आखिरी मौका दिया है। परिषद ने इसके लिए 22 से 26 सितंबर तक पोर्टल खोलने का फैसला किया है। यह सुविधा संस्थात और व्यक्तिगत दोनों अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों या छात्रों के परीक्षा फॉर्म में कोई गड़बड़ी रह गयी है, वे आज 22 सितंबर 2026 (सुबह 10 बजे) से 26 सितंबर 2026 (आधी रात 12 बजे तक) ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
संशोधन से जुड़ी मुख्य बातें:
क्या सुधार सकते हैं: स्कूल का नाम, स्कूल का प्रकार (Type), परीक्षा का माध्यम (Medium), छात्र की जाति (Caste) और विषय (Subjects)।
क्या नहीं बदल सकते:
छात्रों की फोटो और हस्ताक्षर (Signature) में किसी भी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।यह सुधार का आखिरी मौका है, क्योंकि इसी डेटा के आधार पर 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र का फाइनल विवरण और रोल नंबर जारी किया जाएगा।
सभी संस्थागत (Institutional) और व्यक्तिगत (Private) छात्रों के विवरणों में सुधार करने के लिए विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिक जानकारी या ऑनलाइन सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट Uttarakhand Board of School Education पर विजिट कर सकते हैं।



