उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

अयोध्या हाईवे पर पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत

बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के निकट होटल के पास बुधवार सुबह करीब तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या हाईवे पर हुए हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले की सीमा में पड़ने वाले रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे हयात नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय, गुजरात के सूरत शहर में साड़ी बनाने का काम करते थे। मंगलवार को वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना, 10 वर्षीय बेटे यश, 8 वर्षीय बेटे आयांश, 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श और गांव के ही 26 वर्षीय रामजन्म के साथ मारुति कार से घर वापस आने के लिए निकले थे। अजय के बड़े भाई आदर्श कार चला रहे थे।

रात करीब 2:30 बजे इन लोगों की बात घर पर परिजनों से भी हुई थी। लेकिन भोर में करीब तीन बजे उनकी कार नारायणपुर गांव के पास बने एक होटल के सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी लोगों की मौत हो गई।

चिकित्सकों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया। जिसकी की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मचा है। सूचना पर मृतकों के परिजन आ गए हैं। रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच कर रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button