उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

पूरे दिन कांपा ‘पहाड़’, मैदानों में कोहरे का कहर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में येलो अलर्ट

देहरादून, 13 जनवरी। प्रदेश के कुछ जिलों में आज से आने वाले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। शीत लहर की चपेट में पूरे दिन ‘पहाड़’ कांपता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। कोहरे को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में दिखाई देगी। इस वजह से तापमान में और गिरावट रिकार्ड की जा सकती है।

मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर
भले ही इस सीजन अभी तक बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक हाड़ कंपाती ठंड होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर आज (शनिवार) से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी।

घना कोहरा और पाला पड़ने से सता रही है सूखी ठंड
बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और पाला पड़ने से सूखी ठंड सता रही है। शुक्रवार को दिन भर घना कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने व तापमान गिरने से कंपकंपी छूट गई। शीत दिवस होने के चलते दिन भर बादल छाने की वजह से अंधेरा जैसा माहौल रहा। देर शाम को हल्का सा सूरज दिखा लेकिन तापमान में कोई असर नहीं पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो पंतनगर का अधिकतम तापमान में भी छह डिग्री कमी के साथ 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

चार दिन तक रहेगी शीत दिवस जैसी स्थिति
प्रदेश में पहाड़ के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसे में कोहरे के कारण मैदानी जिलों के साथ ही कुछ पहाड़ी जनपदों में भी दिन के समय ठिठुरन बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर भी दिखाई देगा।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का ओरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में गंभीर शीत लहर होने के आसार हैं। जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button