उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

हरदा का व्यंग बाण, गैरसैंण में भाजपा को ठंड लगती है

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को गैरसैंण में ठंड लगती है, जिस कारण वर्तमान भाजपा सरकार ने भराड़ीसैंण में प्रस्तावित शीतकालीन सत्र को स्थगित कर देरादून में आयोजित करवाया। भरारीसैंण में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरदा ने कही। इस दौरान यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद सीडीएस विपिन रावत व अन्य शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

शनिवार को कांग्रेस की ओर से भरारीसैंण में एक कार्यक्रम आयोजत किया गया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरदा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा राज्य के आला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भरारीसैंण में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की ओर से भरारीसैंण में सरकार को ग्रीष्मकालीन राजधानी में शीतकालीन सत्र आयोजन न करने के मामले में आइना दिखाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरदा ने कहा कि भाजपा को सत्ता और हमारे पूर्वजों का अपमान करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने गांवों में रहकर कठिन संघर्ष किया है, वहीं ऋषि-मुनियों ने भी इसी मौसम में यहां तप साधना की है।

Related Articles

Back to top button