उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

प्रेमी से नाराज प्रेमिका अलकनंदा में कूदी, जल पुलिस ने बचाया

श्रीनगर। प्रेमी से नाराज चल रही प्रेमिका ने गुस्से में आकर अलकनंदा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने देवदूत बनकर बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी से नाराज चल रही अल्मोड़ा की युवती ने सोमवार को श्रीनगर में अलकनंदा नदी पर बने जल विद्युत परियोजना की झील में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। थोड़ी देर में युवती बचाओ बचाओ की आवाज से चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने सुनी तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर युवती को डूबने से बचा लिया।

मार्कशीट में करेक्शन कराने आई थी श्रीनगर
श्रीकोट चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि युवती अल्मोड़ा की रहे वाली है। युवती पूर्व में श्रीनगर विश्वविद्यालय गढ़वाल की छात्रा रह चुकी है। युवती श्रीनगर गढ़वाल विश्विद्यालय में मार्कशीट में कुछ करेक्शन कराने आयी थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी के साथ कुछ अनबन चल रही है, इसी कारण उसने मानसिक तनाव में आकर यह दुस्साहसिक कदम उठाया। फिलहाल युवती को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button