उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

51 हजार न देने पर किन्नर ने प्रसूता के पेट में मारी लात, लोगों ने किन्नर को धुना

ऋषिकेश। 51 हजार इनाम न देने पर किन्नर ने गुस्से में प्रसूता के पेट में लात मार दी, जिससे गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने किन्नर को जमकर धो डाला। कोतवाली जाकर जब किन्नरों की ओर से विपिन सैनी और महिला ने माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

बधाई में 51 हजार न देने पर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनखंडी में सोमवार को दोपहर बधाई के बदले इनाम न देने पर किन्नर ने प्रसूता के पेट में लात मार दी। स्थानीय निवासी विपिन सैनी के घर आपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। पिछले रोज ही वह अस्पताल से घर आए थे। सोमवार को वह काम पर चले गये। दोपहर बाद किन्नर उनके घर पहुंच गये और बधाई के बदले 51 हजार रुपये की मांग करने लगे। विपिन का कहना था कि अस्पताल में आपरेशन से बच्चा होेने में काफी खर्च हो गया है। इसलिए इतनी धनराशि देने में उसने असमर्थता जताई, जिस पर विवाद हो गया। गुस्से में किन्नर ने उसकी पत्नी के पेट पर लात मार दी।

गुस्साए लोगों ने किन्नर को धो डाला
पत्नी ने फोन करके उन्हें किन्नर के बारे में बताया, जिस पर वह घर पहुंचे। वह इनाम के बदले रुपये देने को तैयार हो गये थे, लेकिन वहां गुस्साए लोगों ने महिला के पेट में लात मारने वाले किन्नर को पकड़कर जमकर धो डाला, और सभी को लेकर कोतवाली पहुंच गये। https://sarthakpahal.com/

कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों में हुआ समझौता
कोतवाली में किन्नरों की तरफ से विपन सैनी और महिला से माफी मांगी गयी। जिसके बाद मामला शांत हो गया। कोतवाली में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मामले की लिखित शिकायत नहीं दी गयी। कोतवाली के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

Related Articles

Back to top button