उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद

देहरादून। आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान दिनेश सिंह बोहरा भी शहीद हो गये हैं। आईटीबीपी की बस कल ब्रेक होने की वजह से खाई में गिर गयी थी। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद सभी जवान वापस लौट रहे थे।

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी दिनेश सिंह बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। दिनेश सिंह अपने घर में सबसे बड़े थे। सात साल पहले उनका ब्याह हुआ था। उनकी तीन साल की एक बेटी है। उनके छोटे भाई हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह, मां गीता और पत्नी बबीता होश में नहीं हैं।

गांव में हिलजात्रा और घी त्याग स्थगित
दिनेश सिंह की शहीद होने की खबर सुनते ही भुरमुनी गांव में आज होने वाला घी त्यार (त्योहार) महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। सभी ग्रामीण त्योहार में जुटे थे, लेकिन दुखद समाचार मिलने के बाद गांव वाले सभी गम में डूब गये हैं। शहीद के शोक में इस बार गांव में हिलजात्रा भी स्थगित कर दिया है। दिनेश सिंह दो महीने पहले ही घर आए थे।

सीएम धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में आईटीबीपी के शहीद और हताहत होने अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button