उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने छात्रावास में सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी, इकलौता बेटा था परिवार का

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा एसएसजे विवि परिसर के न्यू ब्वाॅयज छात्रावास में प्रथम वर्ष का एक छात्र फंटे पर लटका मिला। नैनीताल के रहने वाले छात्र ने तीन माह पूर्व ही विवि में प्रवेश लिया था। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घटना से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी रही।

जानकारी के मुताबिक स्नो व्यू मल्लीताल, नैनीताल निवासी मानव बिष्ट (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने तीन माह पूर्व ही एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। शुक्रवार को उसने प्रथम सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा दी और इसके बाद वह काफी देर तक अन्य साथियों के साथ बातचीत करता रहा। देर शाम वह छात्रावास के कमरे में चला गया। अन्य दिनों की तरह शनिवार सुबह परिजनों ने जब उसे फोन किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।

नहीं हो पा रहा है मां मुझसे, बहुत झूठ की जिंदगी जी ली
पुलिस के मुताबिक मानव के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का स्वयं को जिम्मेदार बताया है। मानव ने मौत को गले लगाने से पहले अपनी मां को संबोधित नोट लिखा। उसने अपनी मां के प्रति भावुक शब्द लिखे हैं। नहीं हो पा रहा है मुझसे मां, बहुत झूठ की जिंदगी जी ली, और मां मुझे कुछ प्रॉब्लन नहीं और न किसी से कोई गिला शिकवा है कुछ इस तरह के शब्द सुसाइड नोट में अंकित हैं। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। इससे पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

घर का इकलौता चिराग था मानव
जानकारी के मुताबिक, मानव घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता लक्ष्मण सिंह केएमवीएन से सेवानिवृत्त हैं। माता-पिता ने उसकी बेहतर शिक्षा के लिए उसे अल्मोड़ा भेजा, लेकिन इसी बीच हुई इस घटना में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। छात्रावास अधीक्षक प्रो. नवीन बिष्ट ने बताया कि मानव के साथ एक अन्य छात्र भी छात्रावास के इस कमरे में रहता था जो वर्तमान में घर गया है। उसने अकेले में यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button