उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

रसिकमिजाज मास्साब पर महिला शिक्षकों का अश्लीलता का आरोप

बरेली। रसिकमिजाज मास्साब पर स्कूल की महिला शिक्षकों ने अश्लीलता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मास्टर साहब छिप-छिपकर वीडियो बनाते हैं। इतना ही नहीं कई बार बच्चों और स्टाफ के सामने उनके साथ अशोभनीय हरकतें भी कर चुके हैं।

फरीदपुर के सैदपुर प्राइमरी स्कूल में जब महिला शिक्षकों ने हेडमास्टर साहब पर छिप-छिपकर उनके वीडियो बनाने का आरोप गढ़ा तो मास्साब गुस्से में आपे से बाहर हो गये और उन्होंने महिला शिक्षकों से हाथापाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया।

रसिकमिजाज मास्साब खुर्शीद अली का कहना है कि महिला शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय लेपटाप में विजी रहती हैं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा तो अधिकारियों के सामने पेश करने के लिए वह उनका वीडियो बना रहे थे, जिस पर उन्होंने हंगामा मचा दिया। उधर महिला शिक्षकों के मुताबिक हेडमास्टर पहले से ही अक्सर छिप-छिपकर वीडियो बनाते रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे आगबबूला हो गये। उनके साथ गाली-गलौज के साथ-साथ हाथापाई भी शुरू कर दी।

महिला शिक्षक से मोबाइल छीनने की कोशिश
महिला शिक्षक जब पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी तो गुस्से में मास्साब शिक्षिका के हाथ से वीडियो छीनने की कोशिश करते हैं और धमकी देते हैं तो रास्ते में मरवा दूंगा। स्टाफ की बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद शिक्षिका वीडियो बनाती रहती है, तो मास्साब उस पर पत्थर मारने लगते हैं। पुरुष स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया।

बीईओ ने बीएसए को भेजा वीडियो
इस घटना के बाद महिला और शिक्षकों ने बीईओ शशांक शेखर मिश्रा को घटनाक्रम के वीडियो के साथ शिकायती पत्र भी सौंप। बीईओ ने बताया कि उन्होंने वीडियो को अपनी रिपोर्ट के साथ बीएसए को भेज दिया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button