उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अब देहरादून से दिल्ली हवाई जहाह छोड़िये, कार से जाइए मात्र दो घंटे में: नितिन गडकरी

ऋषिकेश। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देहरादून से दिल्ली का सफर अब छह घंटे के बजाय दो घंटे में पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड का काम पूरा होने के बाद विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा सालभर हो सकेगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। नितिन गडकरी परिवार के साथ रविवार को परमार्थ निकेतन गंगा आरती में शामिल हुए। https://sarthakpahal.com/

हवाई जहाज के बजाय कार से जाइये दिल्ली
गडकरी ने कहा कि चारों धामों तक ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। जब यह काम पूरा हो जाएगा, तब तीर्थयात्री सालभर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा कर सकेंगे। अभी यह यात्रा छह माह ही चलती है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य प्रगति पर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। जनवरी 2024 से लोग हवाई यात्रा करने के बजाय कार से यात्रा करना ज्यादा पसंद करेंगे। केदारनाथ में रोपवे का काम भी शुरू हो गया है। इससे यात्रा और सुगम हो जाएगी।

पेट्रोल, डीजल के विकल्प पर विचार
दिल्ली से ऋषिकेश तक हाईवे का निरीक्षण करने के उद्देश्य से नितिन गडकरी सड़क मार्ग से ऋषिकेश परमार्थ निकेतन परिवार सहित आए। उन्होंने कहा कि इस दिल्ली-देहरादून हाईवे में अभी कुछ कार्य करने की जरूरत है। उसके लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात का भी जिक्र किया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से डीजल और पेट्रोल के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। संभव है कि इसका विकल्प भी ढूंढ लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button