उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

बुलडोजर बाबा योगी एक लाख वोट से जीते

लखनऊ। बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्धि पा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार विधान सभा में हुए चुनाव में एक लाख से अधिक वोट से चुनाव जीत गए हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की इटावा से सपा के प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय ने योगी मंत्रिमंडल में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे सतीश चंद्र द्विवेदी को पटखनी दी है। वहीं, माता प्रसाद पाण्डेय ने 3336 मतों से जीत दर्ज की है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर हो रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने सपा की सुभावती शुक्ला को पटखनी दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। योगी का अब लखनऊ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। वह भाजपा कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित करेंगे। नौ राउंड की गिनती के बाद सिराथू सीट पर डिप्सी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 2514 वोटों से पीछे चल रहे थे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button