
छतरपुर। गांव में लगे हैंडपंप से एक साथ आग और पानी निकलने लोग अचंभित रह गये। यह मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा नगर के कछार गांव का है। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ भूगर्भ हलचल का परणाम बता रहे हैं।
यह अनोखा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है। यहां छतरपुर जिले के कछार गांव में लगे हैंडपंप से रुक-रुक कर आग की लपटें निकलने लगीं। लोग इस घटना से अचरज और दहशत में हैं। जानकार लोगों का कहना है कि मीथेन गैस निकलने से ऐसा हो रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। https://sarthakpahal.com/देखें वीडियो…
लोगों का कहना है कि गांव में दो हैंडपंप लगे हैं। स्कूल के पास लगे हैंडपंप से आग और पानी दोनों एक साथ निकलने लगा। इस बात का पता चलते ही लोगों की भीड़ लग गयी। बाद में इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गयी।
पहले भी आग उगल चुका है हैंडपंप
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह हैंडपंप पहले भी आग उगल चुका है। हैंडपंप से आग और पानी निकलने के बाद प्रशासन ने उसका ऊपरी हिस्सा हैंडल और अंदर का पंप और पाइप निकाल लिया और उसे इसी तरह छोड़ दिया। कुछ लोगों का कहना है कि जमीन में कोई बड़ी हलचल के चलते ऐसा हो रहा है।
क्या है वैज्ञानिकों का तर्क
शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल के प्रो. डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हैंडपंप से पानी के साथ ज्वलनशील सिंह निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं है। यह सामान्यत: हाईड्रोकार्बन (मीथेन) गैस होती है। यह गर्म होने या जलने से घनत्व में कम होती है, जिस कारण ऊपर उठती है और वैक्यूम निर्मित होती है, जिससे गैस के नीचे स्थित भूमिजल भी ऊपर की ओर उठता है। यह क्रम एकान्तरित रूप से चलता रहता है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/