उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

जनता इंटर कालेज यमकेश्वर एक बार फिर सवालों के कठघरे में (एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

यमकेश्वर। जनता इंटर कालेज, यमकेश्वर हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में जुड़ता जा रहा है। चाहे वह प्रधानाचार्या-लिपिक का विवाद रहा हो। प्रधानाचार्य और लिपिक विवाद की वजह काफी सुर्खियां बटोर चुका जनता इंटर कालेज, यमकेश्वर में इस बार फिर एक नया बखेड़ा गरमाने लगा है। इस बार विवाद की वजह बना है कनिष्ठ सहायक के दो पदों पर होने वाला साक्षात्कार, जो कि इंटर कालेज मोटाढांक में किया जा रहा है।

दरअसल इंटर कालेज यमकेश्वर ने कालेज के लिए कनिष्ठ सहायक के दो पदों के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा विज्ञप्ति जारी की गयी है, जिसमें एक पद अनुसूचित जाति के लिए और एक पद सामान्य जाति के लिए निर्धारित किया गया है। उक्त पद हेतु साक्षात्कार 16 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। ये सब कुछ तो ठीक है, लेकिन साक्षात्कार इंटर कालेज यमकेश्वर के बजाय अन्यत्र कराया जा रहा है, ये बात समझ से परे है। https://sarthakpahal.com/

साक्षात्कार मोटाढांक इंटर कालेज में क्यों?
कालेज के लिए कनिष्ठ सहायक का साक्षात्कार अन्यत्र कराने की वजह क्यों पड़ी, इसके पीछे की वजह तो समझ से परे हैं, लेकिन विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि जिस इंटर कालेज में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होने जा रहा है, उस इंटर कालेज का नाम पहले भी जनता इंटर कालेज यमकेश्वर के साथ विवादों में रहा है। वैसे भी यमकेश्वर के बजाय दूसरी जगह साक्षात्कार कराना अपने आप में प्रश्नचिन्ह है। इसमें कालेज के प्रबंधन की क्या मजबूरी हो सकती है ये तो वही बेहतर जान सकते हैं, लेकिन इस संंबंध में जब sarthakpahal.com ने यमकेश्वर के प्रधानाचार्य मनमोहन रौतेला से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button