क्राइमखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोस्वास्थ्य

मुंह में सिगरेट दबाकर उसकी चिंगारी से राकेट छोड़ रहे अधेड़ का देखिये वीडियो

नई दिल्ली । मुंह में सिगरेट दबाकर और उसकी चिंगारी से राकेट फोड़ने वाले एक अधेड़ व्यक्ति का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वैसे यह हैरतंगेज कारनामा बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि मुंह के सामने राकेट को जलाना खतरे से खाली नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक बड़ा रोचक वीडियो वायरल हो रहा है। दिवाली के त्योहार पर यह वीडियो बिल्कुल फिट तो बैठ रहा है, लेकिन है बड़ा खतरनाक। लोग दिवाली पर कई तरह से फोड़ कर जश्न मनाते हैं। अधिकांशत: ऐसा करने में पूरी सावधानी से बरतते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं, जो इसे हल्के में लेकर मजाक बनाते हैं। ऐसे ही एक अधेड़ व्यक्ति का मुंह में सिगरेट दबाकर उसकी चिंगारी से राकेट फोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी देखिये

वैसे तो यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन दिवाली आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैसे यह वीडियो किसी शादी का लग रहा है। वीडियो में एक अधेड़ मुंह में सिगरेट दबा रखी है और एक हाथ में कई राकेट पकड़ रखा है, जिन्हें वो एक के बाद कई राकेट को जलाकर छोड़ता नजर आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘नासा का फाउंडर जरूर भारत में रहा होगा।’

वैसे अधेड़ व्यक्ति जितनी आसानी से राकेट छोड़ता जा रहा है, लगता है उसने जरूर ट्रेनिंग ले रखी है। ये किसी मास्टर का काम हो सकता है, क्योंकि राकेट को हाथ से जलाने में शख्स जरा भी नहीं डर रहा है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button