वेलकम 2023 के जश्न में सराबोर द्रोणवाटिका कालोनी, देर रात तक चला जश्न VIDEO

देहरादून। शनिवार देर रात तक दूनवासी नए साल के जश्न में डूबे रहे। राजधानी देहरादून में पुराने साल को अलविदा कहकर लोग अपने-अपने अंदाज से नए साल का अभिनंदन कर रहे थे, वहीं देहरादून स्थित द्रोणवाटिका कालोनी में बच्चे, बुजुर्ग, जवान सभी वेलकम 2023 के जश्न में मदहोश देर रात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। अलग-अलग थीम पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किेये गये। रात 12 बजते ही केक काटकर और आपस मेंं एक-दूसरे को बधाई देकर नए साल 2023 का स्वागत किया। धमाल और मस्ती के बीच कालोनीवासियों ने नये साल का स्वागत किया।
द्रोणवाटिका कालोनी स्थित लेन नं 5 में शनिवार शाम 6 बजे से ही नये साल के आगमन पर कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया था। सभी कालोनीवासी शाम 6 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। कार्यक्रम का आगाज महिला एवं बच्चों की कुर्सी दौड़ से हुई।
सात बजे से बच्चों के लिए नृत्य, भाषण एवं गायन और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। नृत्य प्रतियोगिता में जहां विक्की पासवान प्रथम रहे, वहीं आद्या नेगी दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता मे अथर्व श्रीवास्तव प्रथम तथा मिस्का मेहता को दूसरा स्थान मिला।
महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें आरती यादव प्रथम तथा दीपिका मेहता ने दूसरा स्थान हासिल किया। बच्चों की कुर्सी दौड़ में जूनियर में अथर्व श्रीवास्तव प्रथम तथा मिस्का मेहता द्वितीय तथा सीनियर में अनिता मिश्रा प्रथम और साधना दूसरे स्थान पर रहीं। गायन में स्वाति यादव प्रथम और अनुष्का को दूसरा स्थान मिला। अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को कालोनी का मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
अंत में रात 8 बजे से रात्रि भोज का आयोजन हुआ। भोजन के साथ-साथ बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं देर रात तक डीजे के धुन पर थिरकते रहे। https://sarthakpahal.com/