देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

बाबा धीरेंद्र शास्त्री बोले, अगर सरकार इजाजत दे तो मैं पाकिस्तान में भी घुस जाऊं?

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पिछले करीब एक पखवाड़े से सुर्खियों में बने हुए हैं। ये वही बाबा हैं जो पर्चे पर लिखकर लोगों के मन की बात बता देते हैं। इन्हें लेकर देश दो अलग-अलग धड़ों में बंटा हुआ है। एक मानता है कि बाबा धीरेंद्र के पास चमत्कारी शक्ति है, वहीं, दूसरा धड़ा इसे चमत्कार मानने से इनकार कर रहा है। इनका सच हर कोई जानना चाहता है लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि क्यों पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं धीरेंद्र शास्त्री। उन्होंने ऐसा क्यों कहा था कि सरकार इजाजत दे तो वह पाकिस्तान में भी घुस जाएं।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने एक दरबार के दौरान कहा था कि सरकार इजाजत नहीं देती है वरना वह तो पाकिस्तान में भी घुस जाते। उनके वीडियो भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी वायरल हो रहे हैं। लोग घर-घर में उनके वीडियो देख रहे हैं। पाकिस्तान के लोग इन्हें देखकर कह रहे हैं कि कई लोग इन्हें पसंद करते हैं वह काफी फनी हैं।

क्यों पाकिस्तान जाना चाहते हैं धीरेंद्र शास्त्री?
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरकार इजाजत दे तो वह पाकिस्तान में दरबार लगा देंगे। उन्होंने दो महीने पहले पाक जाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, वह पाकिस्तान जाए बिना ही यहां कई लोगों के लाखों लोगों के दिलों में बस चुके हैं। पाकिस्तान से भी कई लोग उनके दरबार में अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं। ऐसे ही एक दरबार में उन्होंने पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई थी।

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। पूरा मसला उनके नागपुर दौरे से शुरू हुआ था। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में अपना दिव्य दरबार लगाया था। इस दरबार को लेकर अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने लोकल पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताया था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button