शादी के लिए लड़के हो रहे परेशान! लड़कियों की डिमांड सुनकर हर कोई हैरान

सार्थकपहल। वैसे तो आज के समय में शादी के लिए रिश्ता ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं, लेकिन मुश्किल तो होती है। एक समय था जब लड़की वाले लड़के की हर डिमांड पूरी करते थे। लड़के ही लड़कियों को पसंद करते थे। हमारे समय में तो लड़कियों से उनकी पसंद पूछी ही नहीं जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे समय बदला और आज लड़कियां अब लड़कों से भी ज्यादा डिमांडिंग हो गई हैं। उत्तराखंड राज्य के ढेर सारे मामले ऐसे सामने आए हैं, जहां लड़कियों ने सरकारी नौकरी या फिर बड़े शहरों में जमीन न होने के कारण शादी के लिए मना कर दिया है।
कुमाऊं क्षेत्र में ऐसे हजारों की नहीं हो पाई शादी
हाईटेक युग में शादी-ब्याह के लिए लड़का या लड़की ढूंढना बहुत मुश्किल नहीं रह गया है, लेकिन बदलते वक्त के साथ लड़कों की ही नहीं, लड़कियों की भी पसंद बदल गयी है। अकेले कुमाऊं क्षेत्र में ऐसे हजारों युवा हैं, जिनकी शादी नहीं हो पा रही है। वजह है लड़कियों की अजीबो-गरीब डिमांड। किसी को सरकारी नौकरी वाला दूल्हा चाहिए, तो कोई बड़े शहरों में प्लॉट के मालिक की राह ताक रही है। अब हाल यह है कि बेचारा निराश युवक इंटरनेट के भरोसे दुल्हन तलाशने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन लड़कियों की इस तरह की डिमांड का भूत वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
अब लड़कियों की पसंद सरकारी नौकरी
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. पवन डंडरियाल शास्त्री ने बताया कि यह बात सही है कि धीरे-धीरे अब लड़कियों की पसंद सरकारी नौकरी या बड़े शहर में प्लॉट या घर पर टिक गयी है, जिस कारण कई लड़कों का शादी नहीं हो पा रही है। उनका कहना था कि अब हताश युवा तो नेपाल से भी दुल्हन लाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।
पहले भारत-नेपाल के युवक-युवतियों के बीच रिश्ते होना आम हुआ करता था, लेकिन बीते 40-50 साल से ऐसे मामले न के बराबर रह गये हैं। उन्होंने कहा कि आजकल शादी को लेकर अच्छा वेतन और जमीन या बड़ा घर होने की मांग अब आम सी हो गई है। शादियों को लेकर हमारे पास कई कुंडलियां आती हैं, जिनमें से कई रिश्ते सिर्फ लड़के की सरकारी नौकरी न होने और शहर में मकान न होने की वजह से नहीं हो पा रहे हैं। https://sarthakpahal.com/