उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी के कोट ब्लाक का कर्मी बुरी तरह झुलसा, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर, हायर सेंटर रेफर

Listen to this article

पौड़ी, 29 मई। कोट विकासखंड में ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया. गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया. जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, झुलसने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घायल अवस्था में होने के कारण वो बयान देने की स्थिति में नहीं हैं.

घर की खिड़कियों से निकल रहा था धुआं
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के विकासखंड कोट में ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ सहायक भरत सिंह भंडारी गंभीर रूप से झुलस गए. कर्मचारी का आवास कोट ब्लॉक के पास ही स्थित है. बताया जा रहा है कि जब अन्य कर्मचारी उसे बुलाने के लिए उसके आवास पर पहुंचे तो घर की खिड़कियों से धुआं निकलता दिखाई दिया.

दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर
इसके बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर घायल कर्मचारी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, लेकिन हालत काफी गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

अस्पताल में अफरा-तफरी, स्थिति बेहद गंभीर
डॉक्टरों की मानें तो कर्मचारी करीब 75 फीसदी तक झुलस चुका है और उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. हालांकि, अभी तक कर्मचारी किन कारणों से झुलसा इसका पता नहीं लग पाया है. इसकी बारीकी से जांच की जा रही है. मामले को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है.

मरीज करीब 75 फीसदी तक झुलसा हुआ है. स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
एलडी सेमवाल, सीएमएस, सीएमओ, पौड़ी जिला अस्पताल

घायल व्यक्ति विभाग का कर्मचारी है. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच के लिए पौड़ी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है. जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि कर्मचारी के आग में झुलसने की वास्तविक वजह क्या थी?
मनविंद्र कौर, सहायक विकास अधिकारी, पौड़ी

झुलसने के कारणों पर सस्पेंस, पुलिस जांच में जुटी फिलहाल कर्मचारी के इस तरह झुलसने की वास्तविक वजह क्या थी, यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण कर्मचारी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। सहायक विकास अधिकारी मनविंद्र कौर ने बताया कि घायल व्यक्ति उनके ही विभाग का कर्मचारी है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए विभाग की ओर से पौड़ी पुलिस को तहरीर सौंप दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button