देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनवीडियोसामाजिक

अंजनी माता की प्रतिमा की आंखों से निकल रही पानी की बूंदे, देखने उमड़ी भीड़, video

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह के हटा ब्लॉक के लुहारी गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक मंदिर में विराजित माता अंजनी की प्रतिमा की आंखों से पानी की बूंदें निकलने की बात कही जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। नवरात्रि के मौके पर ये वायरल भी हो रहा है। लोग इसे माता की आंखों से आंसू बहना बता रहे हैं। इस घटना के बाद मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और भजन-कीर्तन शुरू हो गया। इस संबंध में जब पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बात की गयी तो उनका कहनना था कि वाष्पीकरण से ऐसा हो सकता है, लेकिन उनका कहना था कि लोगों की आस्था को नकारा नहीं जा सकता।

बता दें कि मध्य प्रदेश के दमोह के लुहारी गांव में खेतों के बीच माता अंजनी का मंदिर है, जहां पूरे गांव के लोग पूजा करने आते हैं। मंगलवार सुबह लुहारी गांव का एक युवक हेमराज सिंह लोधी माता के दर्शन करने गया तो उसने माता की प्रतिमा की एक आंख से आंसू बहते देखे। कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। कुछ लोग माता का आंखों से आंसू निकलने की बात कह रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। https://sarthakpahal.com/

वाष्पीकरण से पानी की बूंद निकलना संभव है
इस संबंध में रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि यदि प्रतिमा प्राचीन है तो उनके रिकार्ड में दर्ज होती है, लेकिन यदि प्रतिमा नई है तो वाष्पीकरण के कारण पानी की बूंद निकल सकती है। बाकी, लोगों की आस्था का सवाल है वह उसे किस नजरिये से देखते हैं। यदि यह प्रतिमा प्राचीन होती तो वह संरक्षित भी होती और उनके रिकार्ड में इसकी जानकारी होती। आस्था के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वाष्पीकरण ही एक कारण हो सकता है जिसमें पानी की बूंद निकल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button