देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

बीएसएफ में 1284 पदों पर भर्ती होने के लिए कस लीजिये कमर, लास्ट डेट नजदीक

नई दिल्ली। बीएसएफ में 1284 पदों पर भर्ती होने के लिए अंतिम तिथि नजदीक आ गयी है। कुल 1284 रिक्तियों में से 1200 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं जबकि 84 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। आवेदन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 27 मार्च है।

बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (BSF) में 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती पाने का मौका है। रिक्‍त 1284 पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसकी पूरी जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में मौजूद है। भर्ती की सूचना 25 फरवरी को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।

27 मार्च है आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 27 मार्च है। कुल 1284 रिक्तियों में से 1200 रिक्तियां पुरुष और 84 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कैटेगरी वाइस रिक्तियों की डिटेल्‍स आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गयी है।

महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं
अनारक्षित श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 100 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है। आवेदन के समय 47.20 रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी।

आवेदन के लिए निर्धारित योग्‍यता
बीएसएफ में आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उम्‍मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट भी पास करना होगा। पुरुष उम्‍मीदवारों की लंबाई 165 सेमी और महिला उम्‍मीदवारों की लंबाई 155 सेमी होनी जरूरी है। अन्‍य सभी निर्धारित योग्‍यताएं और अन्‍य जानकारियां उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर लें। https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button