उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

12 लाख शिवभक्तों ने 24 घंटे में किया नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक, बनाया रिकॉर्ड

यमकेश्वर। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों की आस्था अपने चरम पर है। भक्ति में लीन हर घंटे 50 हजार शिवभक्त नीलकंठ मंदिर में अपने आराध्य का जलाभिषेक कर उनके दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बीते 24 घंटों में मंदिर में रिकॉर्ड 12 लाख शिवभक्त पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखनी काफी चुनौतिपूर्ण रहा। पुलिस की इसी व्यवस्था का जायजा लेने आईजी गढ़वाल नीलकंठ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा की गई तैयारियों का औचक निरीक्षण किया।

आईजी पहुंचे व्यवस्थाओं का जायजा लेने
बीते 24 घंटों में 12 लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी किसी चुनौति से कम नहीं है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने आईजी गढ़वाल मंडल करन सिंह नगन्याल नीलकंठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ कानून व्यवस्थाओं को परखा बल्कि बेहतरीन कार्य के लिए पौड़ी पुलिस टीम के कार्यों की सहरानीय भी की। इसके बाद आईजी गढ़वाल ने भगवान शिव के मंदिर में माथा टेका और सभी की कुशल क्षेम की प्रार्थना की। https://sarthakpahal.com/

अब तक 53 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं नीलकंठ भगवान के दर्शन
नीलकंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12:00 बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया। रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया वाहनों की भारी आमद के बीच अलसुबह अचानक भीड़ बढ़ गई। बाद में दोपहिया वाहन की संख्या हम होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से चारपहिया वाहनों को पार्किंग तक आने की छूट दी गई।

Related Articles

Back to top button