उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजन

‘योगी जी 2024 के चुनाव में मुझे खड़ा करो, हम घर-घर बांटेगे…’, हाथ जोड़कर बोली राखी सावंत

मुंबई। बॉलीवुड की ‘एंटरटेनमेंट क्वीन’ राखी सावंत अक्सर अपने ड्रामा और अदाओं के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक नये वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ वोट मांगने की बात कहती नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी पैप्स से कहती है कि वो सीएम योगी की बहुत बड़ी फैन ने हैं। वह कहती हैं, योगी जी 2024 में जो चुनाव आ रहे हैं, उसमें इस टमाटर सिम्बल को, मेरा मतलब है कि राखी सावंत को खड़ा करो। हम घर-घर टमाटर बांटेंगे, हमें इतने वोट मिलेंगे कि किसी को भी नोट बांटने की जरूरत नहीं है। टमाटर बांटेंगे टमाटर।’

वीडियो में राखी को रेड एथलीजर में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने ब्राउन बालों को खोल रखा है। उन्होंने लाइट मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। राखी ने अपने इस रेड लुक की तुलना महंगे टमाटर से की है। उनका एक अन्य वीडियो है, जिसमें उन्हें कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह कहती है, ‘ये देखो आज मैं खुद ही टमाटर बन के आई हूं। कौन खायेगा मुझे।’ टमाटर की बढ़ती कीमतों पर राखी कहती हैं, ‘आज की ताजा खबर ये है कि मैं खुद टमाटर बन के आई हूं, मेरी चटनी बना दो, मुझे सब्जी में डाल दो, मेरा सलाद कोई बना दो।’ https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button