उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

युवती के घर में घुसे दारोगा को ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में पकड़ा, खंभे से बांध पीटा, निलंबित

आगरा। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में युवती के घर घुसे दारोगा को ग्रामीणों ने घेर लिया। जब ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाया तो वह नग्न अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पीट दिया। पुलिस कमिश्नर डॉ प्रतिंदर पाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

दो घंटे तक बंधक बनाकर जमकर पीटा
ग्रामीणों के मुताबिक एत्मादपुर के थाना बरहन में तैनात दारोगा संदीप कुमार को गांव में रविवार रात 11 बजे युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। दारोगा नग्न अवस्था में था। ग्रामीणों ने दारोगा को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। दारोगा को खंभे से बांधकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। दारोगा से मारपीट की सूचना पर एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह, इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह सहित अन्य फोर्स पहुंची। दारोगा को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डरा-धमकाकर करता था गंदा काम
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 2 माह से लगातार दरोगा गांव में आ रहा था। रविवार को देर रात दारोगा एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ गांव में पहुंचा। दारोगा एक घर में घुस गया और पुलिसकर्मी वापस चला गया। ग्रामीणों ने जबरदस्ती दरवाजे को खोला तो दारोगा आपत्तिजनक स्थिति में देखा। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

किसानों ने थाने का घेराव कर की नारेबाजी
ग्रामीणों सहित किसान संगठनों की मांग है कि पुलिस आरोपी दरोगा का सहयोग करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई करे। इसे लेकर सोमवार की सुबह 11 बजे सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर, किसान यूनियन अराजनैतिक दल के राजेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग थाना बरहन पहुंच गए। थाने के घेराव कर नारेबाजी की। अंशुमान ठाकुर ने पीड़िता के लिए सुरक्षा की मांग की। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button