उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

राजकीय डिग्री कालेज बिथ्याणी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

यमकेश्वर। एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह बीमारी एचआईवी यानी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस की वजह से होती है। विश्व एड्स दिवस की शुरुआत 1 दिसंबर 1988 से हुई थी। इसी सिलसिले में 1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय यमकेश्वर के डॉ अभिनव कुमार ने छात्र-छात्राओं को एड्स रोग की जानकारी दी एवं इसके रोकथाम विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में फिलहाल इसका पुख्ता इलाज नहीं है, लेकिन कुछ दवाओं के जरिए मरीज का इम्युन सिस्टम मजबूत बनाए रखा जाता है ताकि वो जिंदा रह सके।
एड्स की रोकथाम में छात्रों की महति भूमिका : प्राचार्य
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य / एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश त्यागी ने विश्व एड्स दिवस की इस वर्ष की थीम लेट कम्युनिटीज लीड (Let Communities Lead) के बारे में  छात्र-छात्राओं को जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि एड्स रोग की रोकथाम में छात्र-छात्राओं की समाज में अहम भूमिका हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको एचआईवी होने का डर है तो बिना देर और डर के डॉक्टर के पास जाएं। इस थीम को लोगों को जागरुक करने के लिए चुना गया है। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय  यमकेश्वर के टेक्निशियन हिमांशु रावत एवं योगेन्द्र सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को एड्स से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया।
इस अवसर डॉ सुनील देवराडी ने  व्याख्यान से सम्बंधित एक क्विज का आयोजन कर स्वयं सेवियों को पुरस्कृत किया, डॉ विनय पाण्डेय ने भी एड्स पर अपने विचारों से छात्रों को अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि एड्स को जन जागरुकता के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ नीरज नौटियाल, डॉ राम सिंह सामन्त, पूजा रानी, सीमा देवी, पूनम ने भी अपने विचार रखे। महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष प्रियंका गुसाईं व अन्य पदाधिकारीयो के साथ साथ समस्त स्वयं सेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कमलेश कुमार ने किया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button