उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

आईटीबीपी के जवान पर सहकर्मी से रेप का मुकदमा दर्ज

देहरादून। हमारे देश में सेना का बहुत सम्मान किया जाता है। और हो भी क्यों न, क्योंकि वे देश के प्रहरी जो ठहरे। परन्तु ऐसे में जब सेना के जवानों पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो मन व्यथित हो जाता है। पिछले कुछ समय से सेना के जवानों पर अपराधों में लिप्त होने के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला मसूरी का आया है। आईटीबीपी में कार्यरत एक जवान के खिलाफ वहीं कार्यरत महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मसूरी कोतवाली में बीती 5 दिसम्बर को एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी के आदेश पर मसूरी पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन भी कर दिया है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसके हर संभव ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

 

Related Articles

Back to top button