उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनशिक्षा

दो बच्चों की मां होमगार्ड की गजब प्रेम कहानी

देहरादून। भगवानपुर में एक युवक की धूमधाम से शादी मनाई जा रही थी। जैसे ही बारात निकलने वाली थी कि इसकी भनक युवक की प्रेमिका को लग गई। बस फिर क्या था, वह आ शादी समारोह में धमक पड़ी, और उसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा। महिला होमगार्ड के पद पर कार्यरत है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने (प्रेमिका) युवक की बारात निकलने ही नहीं दी। इस पर भी जब बात नहीं बनी तो उसने दुल्हन के सामने अपनी प्रेम कहानी के सारे किस्से उगल दिए।

दरअसल, हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला होमगार्ड है जिसके दो बच्चे हैं। महिला का क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक से काफी लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक महिला होमगार्ड के घर आता-जाता रहता था। महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। इस बीच युवक के परिजनों ने उसका क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्ता पक्का कर दिया। प्रेमी ने यह बात अपनी होने वाली पत्नी को नहीं बताई और न ही उसने इस बात की जानकारी अपनी प्रेमिका को लगने दी। आखिरकार शादी की वह घड़ी भी आ गई। शनिवार सुबह प्रेमी की बरात जानी थी।

Related Articles

Back to top button